पश्चिम बंगाल में तनाव जारी, अब देसी बम से अटैक, 2 लोगों की मौत

ममता बनर्जी के राज्य पश्चिम बंगाल में इन दिनों तनाव बढ़ने की खबरे आ रही हैं। अब उत्तर 24 परगना के कांकिनारा क्षेत्र में बीती रात एक बम ब्लास्ट हुआ।
इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 4 लोग घायल भी हो गए। घटना के बाद एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने कल रात एक कच्चे बम से इलाके में हमला किया।
West Bengal: Two people killed, four injured in an explosion in Kankinara area (North 24 Parganas) last night. Locals says, "Unidentified miscreants lobbed a crude bomb last night. We are scared. There also have been robberies in the area. Demand administration to help us." pic.twitter.com/VxIdl3gAAs
— ANI (@ANI) June 11, 2019
आगे कहा कि हम डर गए हैं। इलाके में डकैतियां भी हुई हैं। हम मदद करने के लिए प्रशासन की मांग करें। बता दें कि ये वहीं इलाका है जहां पर भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में जमकर खूनी संघर्ष हुआ था। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।
बंगाल के हालात को लेकर राज्य सरकार ही नहीं केंद्र की मोदी सरकार भी अलर्ट है। बीती दिन बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य की हालत को लेकर चर्चा भी की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS