मुंबई-दिल्ली के बीच ट्रेन और फ्लाइट्स बंद करने की तैयारी, उद्धव सरकार ने प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का दिया आदेश

कोरोना के शुरुआती दौर में दिल्ली से ज्यादा महाराष्ट्र में इसका आतंक देखने को मिल रहा था। लेकिन अभी केस ठीक इसका उल्टा हो गया है। हालांकि ऐसा नहीं है कि महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण थम चुका है। इस बीच जिस तरह से दिल्ली में फिर से कोरोना का कहर शुरू हुआ है, उसे दिल्ली के साथ महाराष्ट्र सरकार भी चिंतित दिखाई दे रही है।
दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने दिल्ली और मुंबई के बीच की विमान सेवा को बंद करने पर विचार कर रही है। इतना ही नहीं ट्रेन सेवाएं को भी बंद करने का सोच रही है। सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार इस फैसले पर जल्द ही मुहर लगा सकती है।
सरकारी अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले पर मुहर लगने के बाद लोगों का 48 घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र सीएम की अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। इस बैठक में दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस की बात का जिक्र किया गया था।
अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रियों का सफर काफी होता है। अब महाराष्ट्र में कई फैक्ट्रियां खुल गई, जिससे लोगों का आना पहले से और भी ज्यादा बढ़ गया है। इसलिए महाराष्ट्र में कोरोना पर कंट्रोल करने के लिए दिल्ली से आने वाले यात्रियों पर रोक लगा दी जाए।
इसके लिए दोनों राज्यों के बीच ट्रेन और विमान सेवाएं को फिलाहल के लिए प्रतिबंध लगा दिया जाए। इस विचार के बाद महाराष्ट्र सीएम ने प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है।अधिकारियों ने कहा है कि फिलहाल इस प्रस्ताव पर काम किया जा रहा है।
जब तक दिल्ली में कोरोना पर नियंत्रण नहीं हो जाता है तब तक विमान सेवा और रेल सेवा बंद रह सकती है। अधिकारियों ने कहा कि इसे लागू करने के बाद लोगों को 48 घंटे का वक्त दिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS