उद्धव ठाकरे बोले- राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने की सभी हदें पार, अब उन्हें कोल्हापुरी चप्पल...

उद्धव ठाकरे बोले- राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने की सभी हदें पार, अब उन्हें कोल्हापुरी चप्पल...
X
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि मैं राज्यपाल (Governor) के पद पर बैठे किसी का अपमान नहीं करना चाहता। मैं कुर्सी का सम्मान करता हूं लेकिन भगत सिंह कोश्यारी ने मराठियों का अपमान किया।

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने शनिवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Governor Bhagat Singh Koshyari) के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उनपर कटाक्ष किया है। पूर्व सीएम (Ex Cm) ने कहा है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 'मराठियों का अपमान' किया और उन्होंने हर हद पार कर दी है।

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि मैं राज्यपाल (Governor) के पद पर बैठे किसी का अपमान नहीं करना चाहता। मैं कुर्सी का सम्मान करता हूं लेकिन भगत सिंह कोश्यारी ने मराठियों का अपमान किया। उनके बयान से लोगों में गुस्सा है। राज्यपाल -जजजजजजजजजजजजजजजजजज समाज को धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं, वह हर हद को पार कर रहे हैं।

कोश्यारी को अब कोल्हापुरी चप्पल देखना चाहिए

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि राज्यपाल राष्ट्रपति का दूत होता है, वह पूरे देश में राष्ट्रपति की बात मानता है। लेकिन अगर वह वही गलती करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई कौन करेगा? उन्होंने मराठियों और उनके गौरव का अपमान किया है। उद्धव ठाकरे ने एएनआई को बताया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी ने पिछले 2.5 वर्षों में महाराष्ट्र में सब चीज कुछ का आनंद लिया। उन्होंने महाराष्ट्रियन व्यंजनों का भी आनंद लिया। लेकिन अब समय आ गया है कि उन्हें कोल्हापुरी चप्पल देखना चाहिए।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दिया था ये बयान

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शुक्रवार को मुंबई के अंधेरी में एक चौक का नाम दिवंगत शांतिदेवी चम्पालालजी कोठारी के नाम पर रखने के एक कार्यक्रम शामिल हुए। इस कार्यक्रम को राज्यपाल ने भगत सिंह कोश्यारी ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं कभी-कभी लोगों से कहता रहता हूं कि अगर महाराष्ट्र, खासकर मुंबई और ठाणे से गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दिया जाए तो यहां कोई पैसा नहीं बचेगा। मुंबई, जिसे भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाता है, वह पहले जैसी नहीं रह पाएगी।

Tags

Next Story