Ukraine Russian War: विदेश मंत्रालय ने दी पॉजिटिव खबर, बीते 24 घंटे में 2900 भारतीयों को निकाला

Ukraine Russian War: विदेश मंत्रालय ने दी पॉजिटिव खबर, बीते 24 घंटे में 2900 भारतीयों को निकाला
X
अरिंदम बागची ने पीसी के दौरान कहा कि पिछले 24 घंटे में 15 उड़ानें भारत पहुंची हैं। जिनमें करीब 2900 भारतीयों को निकाला गया है।

रूस यूक्रेन युद्ध पर विदेश मंत्रालय ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और ताजा जानकारी दी। साथ ही उस सवाल का जवाब भी दिया, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीयों को निकालने के लिए 6 घंटे तक युद्ध को रोका गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ताजा अपडेट दिया।

अरिंदम बागची ने पीसी के दौरान कहा कि पिछले 24 घंटे में 15 उड़ानें भारत पहुंची हैं। जिनमें करीब 2900 भारतीयों को निकाला गया है। ऑपरेशन गंगा के तहत करीब 13,300 भारतीयों को लेकर अब तक 63 विमान पहुंचे हैं। अगले 24 घंटों में 13 और फ्लाइटों के शेड्यूल हैं। आगे कहा कि अब हम देखेंगे कि कितने और भारतीय अभी भी यूक्रेन में हैं। दूतावास उन लोगों से संपर्क करेगा। जिनके वहां होने की संभावना है। लेकिन अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है। खार्किव शहर से लगभग सभी भारतीयों को निकाला गया है।

वहीं इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम इस मुद्दे को जनवरी से ही देख रहे थे। हमने 15 फरवरी को एक एडवाइजरी जारी की थी। हमने रूसी-भाषी टीमों को आसपास के चार देशों में भेजा और एक कंट्रोल रूम बनाया। जहां 4 मार्च तक हम यूक्रेन से 16 हजार नागरिकों को बाहर निकालने में सफल रहे। 13 हजार से अधिक नागरिक भारत पहुंच चुके हैं और अधिक उड़ानें आ रही हैं। इसका चुनावों पर भी और लोगों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

Tags

Next Story