Ukraine vs Russia War : कीव में एक और भारतीय छात्र पर गोली से हमला, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा...

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रही जंग की दौरान नवीन शेखरप्पा (Naveen Shekharappa) की मौत के बाद अब यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) में एक और भारतीय छात्र पर गोली से हमला किया गया है। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (General VK Singh) ने यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कीव में एक भारतीय छात्र (Indian student) को गोली लगने की खबर मिली है।
I received info today that a student coming from Kyiv got shot and was taken back midway. We're trying for maximum evacuation in minimum loss: MoS Civil Aviation Gen (Retd) VK Singh, in Poland#RussiaUkraine pic.twitter.com/cggVEsqfEj
— ANI (@ANI) March 4, 2022
उसे वही कीव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा भारतीय दूतावास (Embassy of India) ने पहली प्राथमिकता पर मंजूरी दी थी कि सभी को कीव छोड़ देना चाहिए। युद्ध की स्थिति में, बंदूक की गोली किसी के धर्म और राष्ट्रीयता को नहीं देखती है।
आपको बता दें कि छात्र इस समय युद्धग्रस्त देश यूक्रेन से भाग रहे हैं और अपनी सुरक्षित भारत वापसी के लिए पोलैंड की सीमा तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। चार केंद्रीय मंत्री, हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य एम सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह, यूक्रेन से सटे देशों में निकासी प्रयासों की देखरेख कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS