राजस्थान संकट पर उमा भारती का बड़ा बयान, बोलीं जब तक गांधी परिवार के लोग कांग्रेस में रहेंगे, पार्टी पाताल में चली जाएगी

राजस्थान संकट पर उमा भारती का बड़ा बयान, बोलीं जब तक गांधी परिवार के लोग कांग्रेस में रहेंगे, पार्टी पाताल में चली जाएगी
X
उमा भारती ने यह भी कहा कि पढ़े लिखे मेहनत करने वाले कांग्रेस के युवा लोग हैं। लेकिन ये चाहते हैं कि ये युवा गुलामों की तरह रहे रहें।

भाजपा नेता उमा भारती ने राजस्थान राजनीतिक संकट पर मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। उमा भारती ने कांग्रेस पर नौजवानों को नीचे दिखाने का आरोप लगाया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा नेता उमा भारती ने कहा है कि सारा संकट राहुल गांधी और उनके खानदान के कारण है। क्योंकि वो इतना अपमान करते हैं नौजवानों का उनको इतना नीचा दिखाते हैं। उनसे इतनी ईर्ष्या रखते हैं। जब तक राहुल गांधी खानदान के लोग कांग्रेस में रहेंगे, कांग्रेस पाताल में चली जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार उमा भारती ने यह भी कहा कि पढ़े लिखे मेहनत करने वाले कांग्रेस के युवा लोग हैं। लेकिन ये चाहते हैं कि ये युवा गुलामों की तरह रहे रहें। लेकिन युवा गुलामों की तरह नहीं रहेंगे। इसलिए आज जो कांग्रेस की हालत हो रही है अभी तो और खराब होगी। इसके लिए सिर्फ राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ज़िम्मेदार हैं।

बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार से संकट टल गया है। राज्य के मुख्यमंत्री सीएम अशोक गहलोत के समर्थन में विधायकों ने प्रस्ताव पास कर दिया है। तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने दूसरी बैठक में सचिन पायलट को बुलाया, लेकिन वह नहीं पहुंचे। जिसके बाद कांग्रेस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद और डिप्टी सीएम के पद से हटा दिया है। साथ ही कांग्रेस ने सचिन विश्वेंद्र और रमेश मीणा को मंत्रियों के पद से हटा दिया है।

Tags

Next Story