क्या भारत बन रहा आतंकवादियों का नया गढ़, संयुक्त राष्ट्र ने दी थी चेतावनी, केरल-कर्नाटक में काफी संख्या में हो सकते हैं ISIS के आतंकी

राजधानी दिल्ली में खूंखार आतंकी संगठन आईएस के एक आतंकवादी की गिरफ्तारी के बाद अब देशभर में अलर्ट जारी हो गया है। माना जा रहा है कि भारत में आईएस अपने पैर पसारने की कोशिश में लगा हुआ है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र ने 1 साल पहले भारत को चेतावनी दी थी कि केरल और कर्नाटक में काफी संख्या में आईएस के आतंकी हो सकते हैं। यह 200 आतंकी इलाके में बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने पिछले साल एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा था कि आईएस अपना एक नया ठिकाना भारतीय उपमहाद्वीप में बनाने की कोशिश में लगा हुआ है। जिसमें भारत भी शामिल है।
एक इंटरव्यू के दौरान आईएएस में दावा किया था कि वह भारत में अपना एक नया स्थान बनाने में कामयाब हो गया है। भारत में एक नया प्रांत 'विलायाह ऑफ हिंद' स्थापित करने में कामयाबी मिल गई है। भारतीय उपमहाद्वीप में अलकायदा आईएस का मददगार है, इसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और म्यांमार के आतंकी शामिल हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट में भारत सरकार को आगाह किया था कि केरल और कर्नाटक में आईएस की बड़ी संख्या में आतंकवादी काम कर रहे हैं। भारतीय उपमहाद्वीप में अलकायदा ही आयत की मदद कर रहा है और इसको और इसका विस्तार कर रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि आज राजधानी दिल्ली में एक आतंकवादी गिरफ्तार किया गया है। यह लोग दिल्ली में रेकी करते पकड़े गए। वहीं पुलिस को जानकारी मिली है कि यह आतंकी दिल्ली में बड़ा आतंकी हमला करने की फिराक में थे। इसके बाद दिल्ली और उत्तर प्रदेश अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम के द्वारा पकड़े गए आतंकवादी को 4 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS