पाकिस्तान में दहेज के खिलाफ जागरुक करने वाली फोटोज पर लोग गुस्सा, अटल बिहारी वाजपेयी का एक किस्सा भी वायरल

पाकिस्तान की इमरान सरकार ने दहेज के खिलाफ जागरुक करने वाले अभियान का समर्थन किया है। ये अभियान मशहूर डिजाइनर अली जीशान के द्वारा चलाया जा रहा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूनाइटेड नेशंस एंटिटी फॉर जेंडर इक्वैलिटी और महिला सशक्तिकरण को लेकर दहेज के खिलाफ पाकिस्तान में एक अभियान शुरू हो चुका है। संयुक्त राष्ट्र महिला पाकिस्तान के सहयोग से विकसित किया गया। पैंटीन एचयूएम ब्राइडल कॉउचर वीक 2021 का भी आयोज किया गया।
UN Women Pakistan supports NUMAISH - a pledge against dowry by @ALIXEESHAN.
— UN Women Pakistan (@unwomen_pak) February 7, 2021
Share this powerful message and join us to #StopDowryMongering #NumaishNaLagao #JahezkhoriBandKaro@UN_Women @unwomenasia pic.twitter.com/4RCXWpkB9f
यूएन वुमेन पाकिस्तान के ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। जिसमें एक शादीशुदा महिला एक बेल गाड़ी से सामान और दुल्हे को खींच रही है। इसमें चार तस्वीरें अलग अलग एंगल से खिंची गई हैं। जो उस लड़की की हर कहानी को बयां कर रहा है। इस फोटो के शेयर होते ही ट्रोलर्स ने भी जमकर कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा कि महंगे कपड़े बेचते हुए दहेज के खिलाफ उनके अभियान ने उनकी ओर से पाखंड के अलावा कुछ नहीं किया।
एक बार पाकिस्तान की इस महिला पत्रकार ने अटल जी से पूछा आप मुंह दिखाई में कश्मीर दें , तो मैं आपसे शादी कर लूंगी ,
— 🇮🇳कपिल सांगवान🇮🇳 (@sangankapil) February 10, 2021
अटल जी ने कहा ठीक है लेकिन दहेज में पूरा पाकिस्तान चाहिए,उस महिला प्रत्रकार की बोलती बंद हो गई । pic.twitter.com/6EEmHnG4Tp
इस अभियान के दौरान सोशल मीडिया पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एक किस्सा भी वायरल हो गया है। एक बार पाकिस्तान की इस महिला पत्रकार ने अटल जी से पूछा आप मुंह दिखाई में कश्मीर दें, तो मैं आपसे शादी कर लूंगी, अटल जी ने कहा ठीक है लेकिन दहेज में पूरा पाकिस्तान चाहिए,उस महिला प्रत्रकार की बोलती बंद हो गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS