केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले- किसानों ने कृषि कानूनों का समर्थन किया

भारतीय किसान यूनियन (किसान) के सदस्यों ने कृषि भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकत की है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों मुलाकत के बाद पत्रकारों से बातचीत की है।
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज जो किसान मुझसे मिले, उन्होंने तीनों कृषि कानूनों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वे बिल और सरकार के साथ हैं। चूंकि कुछ किसान गलत धारणा फैला रहे हैं इसलिए उन्हें भी गुमराह किया गया। जब मैंने उनसे बात की तो उन्होंने बिलों का स्पष्ट समर्थन किया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि केंद्री की मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के आंदोलन का आज 20वां दिन है। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से साफ तौर पर कह दिया गया है कि कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाएगा। यदि किसान बिल में कुछ संशोधन चाहते हैं तो बता सकते हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की
बता दें कि कांग्रेस कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुख्यालय के बाहर धरना दिया है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS