किसान सफेद झूठ को पहचाने, जमीन छिनने का काल्पनिक झूठ फहलाया जा रहा: कृषि मंत्री

राजधानी दिल्ली समेत देश भर में नया कृषि कानून चर्चा का विषय बना हुआ है। करीब पिछले 21 दिनों से नए कृषि कानून को लेकर दिल्ली के आसपास किसान धरने पर हैं। जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा उनके विभिन्न जरूरी काम रुक गए हैं। सरकार के नुमाइंदों व किसान नेताओं के बीच मामले को लेकर कई दौर की बातचीत भी अब तक बेनतीजा रही है। जारी इस गतिरोध के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान भाइयों व बहनों के नाम 8 पन्ने का पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने किसानों की शंकाओं को दूर करने के साथ ही विपक्ष का मोहरा न बनने की सलाह भी दी।
कृषि मंत्री ने पत्र के माध्यम से कहा कि किसान भाइयों को इस नये कृषि कानून को लेकर भ्रम है। जिसे दूर करना उनका दायित्व है।कृषि मंत्री ने कहा कि किसान भाइयों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने 1962 के युद्ध में देश की विचारधारा का विरोध किया था। वही लोग आज किसानों को पर्दे के पीछे से गुमराह कर रहे हैं। मंत्री ने आरोप लगाया कि आज वे लोग फिर से 1962 की भाषा बोल रहे हैं। मंत्री ने पत्र में लिखा कि विभिन्न लोग किसानों के बीच लगातार नये कृषि कानूनों को लेकर झूठ फैला रहे हैं। वहीं मंत्री ने अपील की है कि किसानों को उनकी बातों में नहीं उलझना चाहिए। कृषि मंत्री की ओर से पत्र के माध्यम से कृषि कानूनों पर फैलाए गए झूठ पर सफाई भी दी गई है। जानकारी के अनुसार कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने यह पत्र गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक करने के बाद लिखा है।
सभी किसान भाइयों और बहनों से मेरा आग्रह !
— Narendra Singh Tomar (@nstomar) December 17, 2020
"सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास" के मंत्र पर चलते हुए प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने बिना भेदभाव सभी का हित करने का प्रयास किया है। विगत 6 वर्षों का इतिहास इसका साक्षी है।#ModiWithFarmers pic.twitter.com/Ty6GchESUG
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS