आम बजट 2019-20 : जानें कब और कैसे पेश किया जाएगा बजट, हालिया वर्षों में बजट पेश करने में हुए ये बदलाव

अगले माह पांच जुलाई को मोदी सरकार-2 का पहला बजट संसद में पेश किया जाना है। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण चालू वित्त वर्ष 2019-20 के लिए पूर्ण बजट पेश करेंगी। उल्लेखनीय है कि इसी साल फरवरी में तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था। इस बार एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश होगा।
केंद्रीय बजट में अर्थव्यवस्था लेखा-जोखा, वित्त की सबसे व्यापक रिपोर्ट और सभी स्रोतों से राजस्व की रिपोर्ट शामिल होती है जो सभी गतिविधियों के लिए एक तरह से रूपरेखा होती है। बजट को अन्य मंत्रालयों के साथ सलाह के बाद वित्त मंत्रालय में बजट प्रभाग द्वारा तैयार किया जाता है।
केंद्रीय बजट 2019-2020 से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें-
आगामी बजट से एक दिन पहले यानी चार जुलाई को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। इसके तहत सत्र में कुल 30 बैठकें होंगी। आर्थिक सर्वेक्षण में देश के वार्षिक आर्थिक विकास का सारांश प्रस्तुत किया जाता है। आर्थिक सर्वेक्षण बजट में संसाधनों के एकत्रीकरण और उनके आवंटन की बेहतर सराहना करता है।
2019-20 के लिए केंद्रीय बजट शुक्रवार 5 जुलाई, 2019 को सुबह 11.00 बजे लोकसभा में पेश किया जाएगा। बजट पेश होने के बाद संबंधित सदनों को दिन के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।
साल 1999 तक अंग्रेजी परंपरा के मुताबिक फरवरी के अंतिम कार्य दिवस को शाम 5 बजे केंद्रीय बजट की घोषणा की जाती थी। वहीं पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने 1999 के बजट को सुबह 11 बजे घोषित करके बजट प्रस्तुति अनुष्ठान को बदल दिया।
2016 तक केंद्रीय बजट से कुछ दिन पहले रेलवे बजट पेश किया गया था। हालांकि सितंबर 2016 में सरकार ने रेल बजट और सामान्य बजट अलग से पेश करने की 92 साल पुरानी प्रथा को खत्म कर दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS