Budget 2019-20: रेल बजट का इतिहास, जानें कब जुड़ा आम बजट में

Budget 2019-20 / Union Budget 2019-20: मोदी सरकार (Modi Government) के दूसरे कार्यकाल का बजट 5 जुलाई 2019 (5 July 201) को पहली महिला पूर्णकालिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) पेश करेंगी। आम बजट (Union Budget) के साथ ही रेल बजट (Rail Budget) भी पेश किया जाएगा। क्योंकि आम बजट से अलग रेल बजट पेश करने की 92 साल पुरानी परंपरा खत्म हो चुकी है। बजट 2017-18 में रेल बजट आम बजट के साथ पेश किया गया था। क्या आपको मालूम है कि रेल बजट की शुरुआत किसने की थी और इसका इतिहास किया है।
रेल बजट का इतिहास (History of Rail Budget)
रेल बजट (Rail Budget) की प्रथा को अंग्रेजों (British) ने शुरू किया था। अंग्रेजों के समय से ही रेल बजट (Rail Budget) की प्रथा शुरू की गई थी। इसका आगाज 1924 से हुआ था जो आज तक चली आ रही है।
1924 से पहले रेल विभाग के लिए कोई अलग से बजट (Budget) का प्रावधान नहीं था। बता दें कि 1924 में रेल बजट भारत (India) के आम बजट का लगभग 70 फीसदी था। लेकिन अब यह लगभग 15 फीसदी रह गया है।
ईस्ट इंडियन रेलवे समिति ने रेल बजट की सिफारिश की
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ईस्ट इंडियन रेलवे समिति (East Indian Railway Committee) ने 1921 में रेल बजट (Rail Budget) को अलग करने की सिफारिश की और 1924 से रेलवे को वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) से अलग कर दिया गया। तभी से रेल बजट (Rail Budget) के लिए अलग से प्रावधान कर दिया गया। लेकिन अब रेल बजट को आम बजट के साथ जोड़ दिया गया है।
आम बजट के साथ जोड़ा गया रेल बजट
भारतीय रेल (Indian Rail) का वित्तीय प्रतिवेदन (Financial statement) प्रतिवर्ष (Per Year) दिया जाता था, जिसे रेल बजट कहते हैं। इसे भारत के रेल मंत्री (Railway Minister) संसद (Parliament) में प्रस्तुत करते थे जो मुख्य बजट के कुछ दिन पूर्व किया जाता था।
21 सितंबर 2019 को भारत सरकार (Indian Government) ने फैसल लिया कि अब से रेल बजट (Rail Budget) को आम बजट (Union Budget) के साथ जोड़ा दिया जाएगा। इस तरह 92 साल से चली आ रही रेल बजट की प्रथा समाप्त कर दी गई। 1 फरवरी 2017 को भारत (India) का प्रथम 2017-18 का संयुक्त बजट पेश हुआ।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS