केंद्र का किसानों को बड़ा तोहफा, धान और दालों समेत इन फसलों पर बढ़ी MSP

केंद्र का किसानों को बड़ा तोहफा, धान और दालों समेत इन फसलों पर बढ़ी MSP
X
केंद्र सरकार (Central Government) ने किसानों के लिए कई फसलों पर MSP बढ़ा दी है। बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में MSP बढ़ने की मांग को स्वीकार कर लिया गया है। पढ़ें किन फसलों पर कितना बढ़ा MSP...

केंद्रीय सरकार (Central Government) ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने किसानों के लिए कई फसलों पर MSP बढ़ा दी है। बता दें कि आज यानी बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर फैसला लिया गया है। इस बैठक में MSP पर भी विस्तार से चर्चा हुई और केंद्र सरकार ने कई फसलों पर MSP बढ़ा दी है। केंद्रीय सरकार ने तुअर दाल की MSP 400 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाई, उड़द दाल की MSP 350 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाई, मक्के की MSP 128 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाई इसके साथ ही धान की MSP भी 143 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही केंद्र ने कपास और मूंगफली पर भी MSP बढ़ा दी है।

MSP बढ़ने के बाद ये हैं ताजे भाव

बता दें कि केंद्र सरकार ने दाल, मकई और धान के अलावा कपास और मूंगफली पर भी MSP बढ़ाने की मांग को स्वीकार कर लिया है। कपास पर 8.9 फीसदी MSP और मूंगफली पर 9 फीसदी MSP बढ़ा दी है। MSP बढ़ने के बाद तुअर दाल का एमएसपी 7,000 रुपये और उड़द दाल का MSP बढ़कर 6,950 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। वहीं, मूंग दाल पर MSP में 10.4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 7755 रुपये से बढ़ाकर 8558 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है। MSP को लेकर कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Union Minister Piyush Goyal) ने कहा कि इस साल MSP में काफी अधिक बढ़ोतरी हुई है। पिछले कई वर्षों में इतनी अधिक एमएसपी नहीं बढ़ाई गई थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने लागत से 50 फीसदी ज्यादा MSP रखने का फैसला किया था।

ये भी पढ़ें...Fact Check: पीएम किसान ट्रैक्टर योजना से सावधान, पढ़ें क्या हैं सच्चाई

Tags

Next Story