Cabinet Reshuffle: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, कई बड़े मंत्रियों की हुई छुट्टी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट का विस्तार आज होने जा रहा है। आज शाम 6:00 बजे कैबिनेट में शामिल होने वाले नए मंत्री शपथ लेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट विस्तार से पहले कई बड़े मंत्रियों की छुट्टी कर दी है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कमजोर मैनेजमेंट के आरोपों का सामना करने वाले डॉ. हर्षवर्धन पर गाज गिरी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने डॉ हर्षवर्धन से स्वास्थ्य मंत्री के पद से इस्तीफा ले लिया गया है। उन्हें किसी और विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
इन मंत्री की भी हुई छुट्टी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वास्थ्य कारणों से अपना इस्तीफा दिया है। उन्होंने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर अपनी समस्या बताई है। बीते दिनों निशंक को तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह 15 दिनों तक आईसीयू में रहे थे।
मिली जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट विस्तार को लेकर पीएम मोदी के आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ बैठक खत्म हो गई है। शाम होने तक कई और मंत्री अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। माना जा रहा है कि संतोष गंगवार, रमेश पोखरियाल निशंक, सदानंद गौड़ा, देबोश्री चौधरी, थावरचंद गहलोत की छुट्टी होनी तय है। थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS