केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का बड़ा बयान, कहा- वैक्सीन की नहीं है कमी, राज्यों के पास 1.58 करोड़ डोज मौजूद

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। हर दिन कोरोना वायरस अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2.34 लाख से ज्यादा दैनिक मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए 11 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोरोना वायरस की स्थिति और कोरोना वैक्सीन को लेकर बैठक की।
समाचार एजेंसी एएआई हिंदी के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बैठक के दौरान कहा कि देश में आज सुबह तक राज्यों को वैक्सीन की 14 करोड़ 15 लाख डोज सप्लाई की गई हैं, वेस्टेज को मिलाकर सब राज्यों ने लगभग 12,57,18,000 वैक्सीन की डोज का इस्तेमाल किया है। इस समय राज्यों के पास 1 करोड़ 58 लाख डोज हैं और सप्लाई के अंदर वैक्सीन की 1,16,84,000 डोज हैं। वैक्सीन की कोई कमी नहीं है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर को हल्के में नहीं लेना चाहिए, कोरोना को लेकर गंभीर होने की बहुत जरूरत है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 16 अप्रैल (शुक्रवार) तक 30 लाख से अधिक टीके दिए जाने के बाद भारत में 12 करोड़ लोगों को कोरोना की डोज दी जा चुकी है। इनमें से 91 लाख ऐसे स्वास्थ्य कर्मचारी हैं, जिन्हें कोरोना की पहली खुराक लगी है। इसके अलावा 1 करोड़ 6 लाख फ्रंटलाइन कर्मचारियों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।
बता दें कि पूरे भारत में कोरोना वायरस से इस समय कहर बरपा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,34,692 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,45,26,609 हो गई है। जबकि 1,341 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,75,649 हो गई है। वहीं देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 16,79,740 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,26,71,220 हो गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS