मुख्तार अब्बास नकवी ने धर्मनिरपेक्षता का ढोंग करने वाले विपक्ष को घेरा, आंकड़े के साथ दिया जवाब

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi) ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सेक्यूलरिज्म के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथ लिया और कहा कि मोदी सरकार कितनी सेक्यूलर है। इसके साथ ही उन्होंने कुछ आंकड़ों को भी पेश किया, जो बताते हैं कि सरकार अल्पसंख्यकों के लिए भी काम करती है, जो राजनीतिक दल सरकार पर धर्मनिरपेक्षता के मुद्दे पर घेरते हैं।
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मोदी सरकार की आवास परियोजना से लाभान्वित होने वाले 2 करोड़ लोगों में से 31 फीसदी अल्पसंख्यक हैं, जबकि 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि प्रदान करने वाले 33 फीसदी भी अल्पसंख्यक हैं।
उन्होंने आगे निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने धर्मनिरपेक्षता को अपना राजनीतिक हथियार बना लिया और संविधान के बुनियादी ढांचे को तोड़ दिया है। भाजपा के लिए धर्मनिरपेक्षता संवैधानिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। कुछ लोग सेक्यूलरिज्म शब्द का इस्तेमाल सिर्फ अपनी राजनीतिक को चमकाने के लिए करते हैं। यदि आप भारत के 75 साल के इतिहास को देखें तो आप देखेंगे कि कुछ राजनीतिक दलों सेक्यूलरिज्म बन चुके हैं सिर्फ आपने राजनीतिक लाभ के लिए। उन्होंने भारतीय संविधान के उद्देश्यों को धोखा दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS