केंद्रीय मंत्री नकवी ने सती प्रथा से की तीन तलाक की तुलना, कहा- गलत परंपरा का धर्म से कोई लेना-देना नहीं

केंद्रीय मंत्री नकवी ने सती प्रथा से की तीन तलाक की तुलना, कहा- गलत परंपरा का धर्म से कोई लेना-देना नहीं
X
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधा है। नकवी ने कहा कि कांग्रेस के नेता कभी सशस्त्र बलों का अपमान करते हैं, कभी वे महिला सशक्तीकरण और महिला सुरक्षा के लिए कानून बनाने की राह में बाधा बन जाते हैं।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधा है। नकवी ने कहा कि कांग्रेस के नेता कभी सशस्त्र बलों का अपमान करते हैं, कभी वे महिला सशक्तीकरण और महिला सुरक्षा के लिए कानून बनाने की राह में बाधा बन जाते हैं। तीन तलाक को धर्म से कोई लेना देना नहीं है, यह गलत परंपराओं और गलत प्रथाओं से संबंधित है।

नकवी ने तीन तलाक की तुलना सती प्रथा और बाल विवाह से की। उन्होंने कहा कि गलत परंपराओं और गलत प्रथाओं को समाप्त करने के लिए, इस देश ने सबसे पहले बाल विवाह, सती प्रथा और अन्य को समाप्त किया। तो ऐसा क्यों नहीं किया जाना चाहिए? बिल (ट्रिपल तालाक) दोनों सदनों में पारित किया जाएगा।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story