महबूबा मुफ्ती के तिरंगा वाले बयान पर बवाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी का बड़ा बयान

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के तिरंगा वाले बयान पर राजनीतिक बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बड़ा बयान दिया है। जी किशन रेड्डी ने कहा कि वह लोग ज्यादा परेशान हैं, जिनका राज पाठ चला गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने मूर्ति के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद से ही कई राज परिवार और भ्रष्टाचार खत्म होने से कुछ लोग परेशान हैं। इसी परेशानी में वह गलत बयानबाजी कर रहे हैं।
एक नेता ने कहा कि हम चीन के समर्थन से जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 लाएंगे। दूसरी तरफ दूसरा नेता कहता है कि हम भारत का तिरंगा झंडा नहीं उठेंगे। उन्होंने कहा कि यह लोग अभी पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुए हैं।
मुफ्ती के बयान पर विवाद
जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिन जम्मू कश्मीर बीजेपी ने पीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के बयान को देशद्रोही बताया था। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ववर्ती राज्य का झंडा वापस मिल जाएगा। वह तिरंगा झंडा तभी थामेंगे, जब कश्मीर को पूर्ववर्ती राज्य का झंडा वापस मिलेगा। महबूबा मुफ्ती के इस बयान के बाद से लगातार कई राजनीतिक पार्टियां उनके बयान की निंदा कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS