'कांग्रेस के राज में बढ़ी जनसंख्या, क्योंकि बिजली नहीं दी', केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की फिसली जुबान

कांग्रेस के राज में बढ़ी जनसंख्या, क्योंकि बिजली नहीं दी, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की फिसली जुबान
X
Pralhad Joshi: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज गुरुवार 9 मार्च को कर्नाटक में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बड़ा ही अटपटा बयान दिया।

Pralhad Joshi: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज गुरुवार 9 मार्च को कर्नाटक में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बड़ा ही अटपटा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में बिजली बहुत कम दी, बिजली सही से न दे पाने के चलते ही कांग्रेस के राज में जनसंख्या बढ़ी।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इससे पहले कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी बोल रहे थे कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया। उन्होंने आगे कहा कि जब वह संसद में बोल रहे थे, तो बिना किसी तथ्य के आरोप लगा रहे थे। जोशी ने कहा कि अध्यक्ष और सभापति के खिलाफ इस तरह के आरोप लगाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके साथ उन्होंने मंगलवार को कहा था कि लंबे समय से सत्ता से बाहर रहने के कारण कांग्रेस अपना मानसिक संतुलन खो चुकी है।

केंद्रीय मंत्री ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर भी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी देश में भ्रष्टाचार के रक्तबीजसुर हैं। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के दिनों से लेकर मनमोहन सिंह तक, पार्टी कई भ्रष्ट सौदों में लिप्त रही है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी विधायक के बेटे की रिश्वत मामले में गिरफ्तारी को लेकर कर्नाटक सरकार को जमकर घेर रही है। कांग्रेस ने कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई के इस्तीफे की मांग की थी।

प्रह्लाद जोशी ने कहा था कि केंद्र और राज्य दोनों में सत्ता में होने के कारण, हम छापे से बच सकते थे, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि जो गलत करेगा उसे सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकायुक्त की शक्तियों का हनन किया है।

Tags

Next Story