केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने किया राज फाउंडेशन की Newly Renovated Building का उद्घाटन, मरीजों के इलाज में करती है मदद

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मुंबई के दाना बंदर में राजकुमार गुप्ता और वंदना गुप्ता द्वारा संचालित राज फाउंडेशन की न्यूली रेनोवेटिड बिल्डिंग का उद्घाटन किया। जो एक जुलाई को गोधूलि बेला में संपन्न हुआ। इस मौके पर केंद्रीय सामाजिक कल्याण मंत्री ने फाउंडेशन के समाज कल्याण के कामों की जमकर प्रशंसा की।
उन्होंने फाउंडेशन के फाउंडर ट्रस्टी राजकुमार गुप्ता को आश्वसन दिया कि संस्था के जन कल्याण से जुड़े हर कार्यों में केंद्र सरकार भागीदारी निभायेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी कॉर्पोरेट घरानों से वे स्वयं बातचीत कर ये तय करेंगे कि राज फाउंडेशन के प्रोजेक्ट में सीएसआर फंड का एक हिस्सा वे जरूर लगाएं ताकि मानव सेवा को तेज गति दी जा सके।
बता दें कि राज फाउंडेशन 9 सालों से समाजिक दायित्व निभाते हुए जन कल्याण की कई योजनाओं को संचालित कर रहा है। उनमें सबसे महत्वपूर्ण है मुंबई में ऐसे मानवों की सेवा, जो बीमारियों से ग्रसित हो कर दूर दराज के राज्यों से आकर अस्पतालों में इलाज का माध्यम ढूँढते हैं। महंगे इलाज और उन्हें रहने, खाने की व्यवस्था से बीमार व्यक्ति और उनके परिवार की आर्थिक तंगी को चलाया जाता है। ऐसे में उनके लिए फाउंडेशन निःशुल्क रहने और खाने की व्यवस्था करता है। इंटरव्यू के लिए मुंबई आने वाले नौनिहालों को भी यहीं सुविधा दी जाती है।
बता दें कि बीती एक जुलाई को ही फाउंडर ट्रस्टी राजकुमार गुप्ता का जन्मदिन था। सभी ने मिलकर इस मौके पर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पत्नी वंदना गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री समेत सभी साथियों का तहे दिल से आभार प्रकट किया। बोले आप सभी का शुक्रिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS