मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ी हलचल, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और रमेश पोखरियाल निशंक ने दिया इस्तीफा

मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वास्थ्य कारणों से अपना इस्तीफा दिया है। उन्होंने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर अपनी समस्या बताई है। बीते दिनों निशंक को तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह 15 दिनों तक आईसीयू में रहे थे।
केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले श्रम मंत्री संतोष गंगवार और शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया। pic.twitter.com/Srt0Hdy6bn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2021
मिली जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट विस्तार को लेकर पीएम मोदी के आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ बैठक खत्म हो गई है। शाम होने तक कई और मंत्री अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। माना जा रहा है कि संतोष गंगवार, रमेश पोखरियाल निशंक, सदानंद गौड़ा, देबोश्री चौधरी, थावरचंद गहलोत की छुट्टी होनी तय है। थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS