केंद्र शासित प्रदेशों को राज्य में अपग्रेड किया जाता है, लेकिन जम्मू-कश्मीर को यूटी में डाउनग्रेड किया गया: गुलाम नबी आजाद

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने शनिवार को कुलगाम (Kulgam) में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान आजाद ने जम्मू-कश्मीर (J&K) का राज्य का दर्जा खत्म करने के लिए केंद्र सरकार (Modi Govt) पर निशाना साधते हुए कहा कि यह एक मुख्यमंत्री को विधायक पद से हटा देने जैसा है।
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि आमतौर पर, केंद्र शासित प्रदेशों को राज्य में अपग्रेड किया जाता है। लेकिन हमारे यहां राज्य को यूटी (केंद्रशासित प्रदेश) में डाउनग्रेड कर दिया गया था। यह डीजीपी को थानेदार, सीएम को विधायक और पटवारी के मुख्य सचिव के पद पर पदावनत करने जैसा है। कोई भी बुद्धिमान व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता है है।
#WATCH | In Kashmir's Kulgam, Congress leader Ghulam Nabi Azad says, "Usually, UTs are upgraded to state. But in our case, state was downgraded to UT. It's like demoting DGP to post of thanedaar, CM to MLA, and chief secretary to Patwari. No wise man can do this." pic.twitter.com/dSuSyCy48I
— ANI (@ANI) November 27, 2021
जनकारी के लिए आपको बता दें कि बीते अक्टूबर के महीने में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से पहले जम्मू-कश्मीर में स्थिति बेहतर थी। हमें बताया गया था कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद जम्मू-कश्मीर में बहुत बदलाब हो जाएगा।
जम्मू-कश्मीर में विकास, अस्पतालों और बेरोजगारी का ध्यान रखा जाएगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ है। वास्तव में, जब हम विभिन्न मुख्यमंत्रियों द्वारा शासित थे, तब हम कहीं बेहतर थे।
तो, हम एक महान हारे हुए हैं। राज्य के दो हिस्सों में बंट जाने के बाद हम एक बड़े हारे हुए हैं। जब से विधानसभा भंग हुई है तब से हम एक हारे हुए हैं। गौरतलब है कि 5 अगस्त 2019 को केंद्र की मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35A को निरस्त करके जम्मू-कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे को रद्द कर दिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS