संयुक्त राष्ट्र में 370 पर चर्चा एजेंडा नहीं, आतंकवाद पर हो सकती है बात : विदेश मंत्रालय

विदेश सचिव विजय गोखले (Vijay Gokhale) ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Modi) के दौरे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान विजय गोखले ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) बहुपक्षीय मसलों पर बातचीत का मंच है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में आर्टिकल 370 पर बातचीत हमारा एजेंडा नहीं है। जम्मू-कश्मीर को लेकर आर्टिकल 370 भारत का आंतरिक मामला है, केवल आतंकवाद पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बहुपक्षीय बातचीत में जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण पर भी चर्चा हो सकती है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 सितंबर को अमेरिका के दौरे पर रवाना हो जाएंगे। यहां पर पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद होंगे। पीएम मोदी ने इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS