Unlock 4: महाराष्ट्र सरकार ने जारी की अनलॉक-4 की गाइडलाइन, मेट्रो सेवाएं रहेगी बंद

Unlock 4: महाराष्ट्र सरकार ने अनलॉक-4 की गाइडलाइन जारी कर दी है। इसमें मेट्रो सेवाएं भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 में मेट्रो सेवाओं की अनुमति दे दी है।
होटलों में सभी कर्मचारियों को आना होगा
महाराष्ट्र सरकार ने अनलॉक-4 की गाइडलाइन जारी कर दी है। इसमें होटलों में सभी कर्मचारियों को बुलाने की अनुमति दे दी गई है। इसके अलावा निजी दफ्तरों को 30 प्रतिशत स्टाफ के साथ खोलने की अनुमति दी गई है।
महाराष्ट्र सरकार की गाइडलाइन में कहा गया है कि सार्वजनिक स्थानों में दो गज की दूरी अनिवार्य होगी। इसके अलावा दुकानों पर पांच से ज्यादा ग्राहक मौजूद नहीं रह सकेंगे। गाइडलाइन में वर्क फ्रॉम पोम को प्राथमिकता देने की भी बात की है।
मेट्रो सेवाएं रहेंगी बंद
गाइडलाइन में कहा गया है कि शादी के लिए 50 से ज्यादा लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे।
30 सितंबर तक स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पुल भी बंद रहेंगे। महाराष्ट्र में मेट्रो सेवाओं को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS