Unlock 4: अनलॉक-4 में केंद्र सरकार ने दी मेट्रो सेवाओं की मंजूरी, ये होंगे नियम

Unlock 4: अनलॉक-4 में केंद्र सरकार ने मेट्रो चलाने की अनुमति दे दी है। हालांकि मेट्रो सेवाओं के लिए कई नियमों का पालन करना भी अनिवार्य होगा। अनलॉक-4 में मेट्रो सेवाओं की अनुमति के बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने भी अपना बयान जारी किया है।
साढ़े सात बजे से चलेगी मेट्रो
डीएमआरसी ने अपने बयान में कहा है कि सात सितंबर से ग्रेडेड तरीके से मेट्रो सेवाओं की शुरूआत की जाएगी। इसके लिए जल्दी ही एसओपी भी जारी की जाएगी। हालांकि जानकारों का मानना है कि मेट्रो सेवाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना तो अनिवार्य ही होगा।
इसके अलावा मेट्रो की टाइमिंग में भी बदलाव के आसार है। जानकारों का मानना है कि मेट्रो सेवाएं 7.30 बजे से शुरू होकर 10.30 बजे तक जारी रहेंगी। इसके अलावा मेट्रो गेट पर कड़े नियम लगाए जाएंगे। कोरोना को देखते हुए मेट्रो की दो गेटों को खोलने की ही अनुमति दी जाएगी।
मास्क हटाने पर होगा जुर्माना
सूत्रों के अनुसार, मेट्रो यात्रा के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। वहीं मास्क हटाने पर यात्रियों को भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। इसके अलावा बैठने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियम बनाए जाएंगे। बता दें कि सोमवार तक मेट्रो से जुड़ी गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी।
As per #Unlock4 guidelines, Noida Metro will resume its services on Aqua Line for public from Sept 7 onwards in caliberated manner. Further details on its functioning & usage by general public will be shared once the detailed SOP on Metros is issued: Noida Metro Rail Corporation pic.twitter.com/bRECRyUZQH
— ANI UP (@ANINewsUP) August 29, 2020
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS