Unlock-5: आज से खुल रहे हैं सिनेमा हॉल, यहां पढ़ें मूवी देखने के नियम

Unlock 5: केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी गाइडलाइन्स कर मुताबिक आज से देश के 10 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में मल्टीप्लेक्स आज से खुल रहे हैं। आज से 487 स्क्रीन पर फिल्में दिखनी शुरू हो रहीं हैं। हालांकि, सिनेमा हॉल में पहले दर्शकों की तुलना में आधे दर्शक ही फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे। क्योंकि, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमाघरों को दोबारा खोलने की अनुमति दी है।
सिनेमा हॉल में जाकर मूवी देखने के नियम
* सिनेमाघर में 6 साल से ऊपर और 60 साल से नीचे के लोग ही फ़िल्म देखने का लुफ्त उठा सकेंगे।
* सिनेमा हॉल के भीतर जाने के लिए मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप का होना जरूरी है।
* सिनेमा हॉल के भीतर एक के बाद एक सीट खाली रहेगी। यानी हॉल में फ़िल्म देखने के लिए 50 प्रतिशत दर्शक ही अंदर आ सकेंगे।
* सिनेमा हॉल में एंट्री करने वालों को हमेशा मास्क पहने रहना जरूरी है। इसके साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।
* सिनेमा हॉल के भीतर वेंटिलेशन की उचित व्यवस्था जरूरी है। हॉल में लगी एसी का तापमान 23 डिग्री से ऊपर रखना होगा।
* मूवी देखने के दौरान किसी तरह की चीजों को खाने और पीने पर पूर्ण प्रतिबंध होगा।
* टिकट खरीदने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। काउंटर से टिकट नहीं मिलेगा।
* सिनेमा हॉल में एंट्री और एग्जिट गेट, लॉबी को समय-समय पर सैनिटाइज किया जाएगा। हर शो के बाद सिनेमा हॉल की सफाई की जाएगी।
* सिनेमा हॉल प्रबंधन की जिम्मेदारी है वे सभी दर्शकों को सैनिटाइजर मुहैया कराए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS