उन्नाव रेप केस: आम आदमी पार्टी ने सीएम योगी से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की

उन्नाव रेप केस में पीड़िता की मौत के बाद विपक्ष लगातार योगी सरकार पर निशाना साध रही है। इस दौरान लखनऊ में आम आदमी पार्टी लगातार आक्रमक नजर आ रही है।
लखनऊ में आम आदमी पार्टी इस मामले को लेकर तत्काल इस्तीफे की मांग की है। आप ने कहा कि योगी सरकार महिलाओं को सुरक्षा और न्याय देने में नाकाम है इसलिए सीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए।
आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि जो सरकार राज्य में महिलाओं की रक्षा और उन्हें न्याय नहीं दे सकती है, तो ऐसे में उन प्रतिनिधी को इस्तीफा दे देना चाहिए जो सुरक्षा नहीं दे सकते हैं।
आगे कहा कि यदि उन्नाव रेप पीड़िता को प्रशासन ने पहले ही सुरक्षा दी होती तो आरोपियों को समय रहते सजा मिल गई होती। इतना ही नहीं पीड़िता को जान भी नहीं गवानी पड़ती।
योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार में पुलिस चौकी और थाने ही महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं हैं, प्रदेश में जंगलराज चरम पर है। सीएम को अपनी नाकामी की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS