Unnao Rape Case: सीएम से मुलाकात को लेकर अड़ा परिवार प्रशासन के मनाने पर माना, पीड़िता के शव को दफनाया

Unnao Rape Case:  सीएम से मुलाकात को लेकर अड़ा परिवार प्रशासन के मनाने पर माना, पीड़िता के शव को दफनाया
X
उन्नाव रेप पीड़िता का शव शनिवार देर रात उसके घर पहुंच गया। जहां पीड़िता के शरीर को प्रशासन की देखरेख में दफना दिया गया है।

उन्नाव रेप पीड़िता का शव शनिवार देर रात उसके घर पहुंच गया। 44 घंटे तक जिंदगी से जंग लड़ते हुए पीड़िता ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में अंतिम सांस ली। 90 फीसदी जलने के बाद लखनऊ से दिल्ली के एयरलिफ्ट करके लाया गया था।

सफदरजंग अस्पताल में शुक्रवार रात उसने आखिरी सांसें लीं। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद बाइ रोड पीड़िता का शव उसके घर भेजा गया। शव देर शाम गांव पहुंचा तो आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

पीड़िता के शव को लेकर परिजन घर से रवाना हो गए हैं। परिवार ने अंतिम संस्कार से पहले सीएम योगी से मुलाकात की इच्छा जताई थी। लेकिन वो नहीं पहुंचे। लेकिन प्रशासन के मनाने के बाद पीड़िता के शव को परिवार ने प्रशासन की मौजूदगी में दफना दिया गया।

स्वामी प्रसाद मौर्य और मंत्री कमल रानी वरुण उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के अंतिम संस्कार में पहुंची।

परिवार ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में उन्नाव बलात्कार पीड़िता का शव उसके गांव ले जाया जा रहा है। शव को ले जा रही एक एम्बुलेंस थोड़ी देर पहले दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से चली गई।

बीते गुरुवार की सुबह बलात्कार पीड़िता को दो लोगों सहित पांच ने अगवा कर लिया गया था। पहले गैंगरेप किया और फिर उसे जला दिया। वह 90 प्रतिशत जल गई थीं। उन्नाव जिले के सिंधुपुर गांव के बाहर उस समय महिला पर हमला किया गया, जब वह बलात्कार के मामले में सुनवाई के लिए रायबरेली कोर्ट में जा रही थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story