उन्नाव रेप केस: प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर तंज, बोलीं- प्रदेश में कानून व्यवस्था हो चुकी है खोखली

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव रेप केस को लेकर योगी सरकार पर सवाल खड़ा किया है। प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए यूपी के कानून व्यव्स्था को लेकर सवाल पूछे हैं।
प्रियंका ने अपने ट्वीट करके कहा है कि- मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे। यह हम सबकी नाकामयाबी है कि हम उसे न्याय नहीं दे पाए। सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं लेकिन ये उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून व्यवस्था को भी दिखाता है।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 7, 2019
यह हम सबकी नाकामयाबी है कि हम उसे न्याय नहीं दे पाए। सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं लेकिन ये उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून व्यवस्था को भी दिखाता है। pic.twitter.com/0wgbXg5MLG
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रेप पीड़िता को 5 दिसंबर को लखनऊ से एयरलिफ्ट के जरिए गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में लाया गया था। जहां उसने 6 दिसंबर की रात 11 बजकर 40 मिनट परदम तोड़ दिया।
यह घटना उत्तर प्रदेश के उन्नाव की है। जहां एक रेप पीड़िता को आरोपियों ने जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की थी। पीड़िता अपने केस के सिलसिले में अपने वकील से मिलने राय बरेली जा रही थी। इस दौरान पीड़िता पर कुछ लोगों ने केरोसिन डालकर आग लगा दी। पीड़िता को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर ने बताया कि पीड़िता 90 प्रतिशत तक जल चुकी है। पीड़िता में पांच आरोपियों के नाम बताए थे, जिसमें एक रेप आरोपी भी था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS