Live: उन्नाव में पीड़िता के परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी, लड़की के पिता ने बंद कमरे में सुनाई आपबीती

Live: उन्नाव में पीड़िता के परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी,  लड़की के पिता ने बंद कमरे में सुनाई आपबीती
X
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के बाद परिजनों से बंद कमरे में बातचीत की।

Live: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गैंगरेप और जलने के बाद पीड़िता की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद योगी सरकार पर विपक्ष के हमले तेज हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा। अखिलेश यादव का विधानसभा के बाहर धरना खत्म हो चुका है।

उन्नाव रेप कांड लाइव अपडेट (Live Update)

प्रियंका गांधी ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के बाद परिजनों से बंद कमरे में बातचीत की। मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका ने कहा कि पीड़िता के पिता को पीटा गया, धमकी दी गई। अगर पहले से ही पुलिस सचेत रहती तो ये सब नहीं होता।

लखनऊ में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई। उन्नाव रेप केस को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन हो रहा है। घटना स्थल पर पुलिस ने कांग्रेस समर्थकों को घसीटा

उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अपराधियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई करे सरकार। आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में रोजना महिलाओं के साथ उत्पीड़न की खबरे आ रही हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उन्नाव रेप पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए उनके घर पहुंची हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर चिंता जताई और कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव विधानसभा के बाहर उन्नाव रेप केस को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ये एक काल दिन है। ये पहली बार की घटना नहीं है भाजपा सरकार में, सीएम विधानसभा में कई बार कह चुके है कि अपराधियों को ठोक दिया जाएगा। लेकिन वो एक बेटी की जिंदगी नहीं बचा सके।

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पीड़िता के शव को उसके घर के लिए किया गया रवाना

यूपी के सीएम ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मौत को बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया कि सरकार मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाएगी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और दावा किया कि पिछले 11 महीनों में उन्नाव में बलात्कार की लगभग 90 घटनाएं हुई हैं।

उन्नाव बलात्कार पीड़िता का शरीर आग लगाने के बाद 90 प्रतिशत जलने के बाद दिल्ली एयरलिफ्ट करके लाया गया। इसके बाद सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की रात को उसकी मौत हो गई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story