UP Assembly Election 2022 : कासगंज में 'बुआ-बबुआ' पर बरसे अमित शाह, कहा- इनकी सरकार में नहीं हुआ किसी का भी भला

UP Assembly Election 2022 : कासगंज में बुआ-बबुआ पर बरसे अमित शाह, कहा- इनकी सरकार में नहीं हुआ किसी का भी भला
X
उत्तर प्रदेश में अगली साल विधानसभा चुनाव (Assembly elections) होने है। इसी के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) रविवार को कासगंज पहुंचे हैं। उनके साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Kasganj, Keshav Prasad Maurya) और केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री अर्जुन मेघवाल (Arjun Meghwal) भी हैं।

उत्तर प्रदेश में अगली साल विधानसभा चुनाव (Assembly elections) होने है। इसी के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) रविवार को कासगंज पहुंचे हैं। उनके साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Kasganj, Keshav Prasad Maurya) और केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री अर्जुन मेघवाल (Arjun Meghwal) भी हैं। कासगंज के पत्थर मैदान में जनसभा के मंच पर पहुंचे गृह मंत्री ने हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया।

गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने अपने भाषण की शुरुआत 'भारत माता की जय' कहकर की। उन्होंने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ( former Chief Minister Kalyan Singh) को याद करते हुए कहा कि बाबूजी के बाद मैं पहली बार कासगंज आया हूं। यह इलाका बीजेपी का था और रहेगा। अमित शाह ने आगे कहा कि यह ब्रजभूमि महावीर सिंह राठौर, तुलसी दास की जन्मभूमि है।

कल्याण सिंह ने कमजोर और पिछड़े लोगों के कल्याण के लिए काम किया था। भीड़ बता रही है कि बाबूजी आज भी यहां के लोगों के बीच जिंदा हैं। जनता के भरोसे को जनता का समर्थन मिल रहा है। बुआ बबुआ की सरकार में सबका विकास नहीं हुआ। सपा बसपा एक पारिवारिक पार्टी है। सबका विकास, सबका साथ के रास्ते पर चलने वाली बीजेपी इस बार 300 के पार जाएगी।

बता दें कि कासगंज के युवाओं ने चार लगाकर बीजेपी की सरकार बना ली है। जब मैं यूपी का प्रभारी था तो मुझे यही शिकायत मिलती थी कि सपा के गुंडे मुझे जीने नहीं दे रहे हैं। अब पांच साल में गुंडे यूपी से पलायन कर गए हैं। अमित शाह ने आगे कहा कि सालों तक भगवान राम मंदिर नहीं बन सका। पूर्ण बहुमत मिलने पर मंदिर का निर्माण हुआ।

बंजर पड़ी काशी विश्वनाथ के दरबार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सजाया है। मोदी सरकार बनी। हमने जनता से मिले बहुमत से धारा 370 को हटा दिया। अखिलेश, कांग्रेस और हाथियों ने इसका विरोध किया। सैनिकों को मारकर आतंकी भाग जाते थे। दिल्ली के माथे पर जूं नहीं रेंगती थी। राज्य को गुंडा राज्य से मुक्त किया गया। सपा सरकार में 400 दंगे हुए।

योगी राज में ये सब नहीं हुआ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय जय श्री राम से की। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले भाजपा को सत्ता में आने से नहीं रोक सकते। उत्तर प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने राम की खातिर सिंहासन पर लात मारी। विपक्ष के लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने नहीं गए, इसका जवाब देना होगा। सबके साथ सबका विकास हुआ है।

जब अमित शाह एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे तो 26 जनवरी को दंगाइयों द्वारा मारे गए चंदन गुप्ता के भाई विवेक गुप्ता हाथ में झंडा लेकर वहां पहुंचे और न्याय की मांग की। उस समय उन्हें चुपचाप बैठाया गया, लेकिन बैठक के अंत में उपमुख्यमंत्री ने न्याय का वादा करते हुए चंदन गुप्ता को देशभक्त बताया। जनसभा को संबोधित करते हुए बदायूं की सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार से प्रदेश का विकास हो रहा है। 2022 में भाजपा की सरकार मजबूती से बनानी है।

Tags

Next Story