UP Budget 2021 : योगी राज में महिलाओं को मिलेगा पुरुषों के बराबर वेतन, स्वास्थ्य से लेकर सुरक्षा तक का यूं रखा जाएगा ख्याल...

उत्तर प्रदेश में महिलाओं को पुरुषों के बराबर वेतन मिलेगा। यही नहीं, योगी राज में महिलाएं खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस कर सकें, इसके लिए भी खास इंतजाम होंगे। यही नहीं, महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और जीवन के लिए भी प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
योगी सरकार ने बजट 2021-22 में प्रावधान किया है कि महिला श्रमिकों को विभिन्न रोजगारों में पुरुषों के समान पारिश्रमिक दिलाया जाए। इसके लिए एक सलाहकार समिति का गठन किया गया है। दरअसल, यूपी में ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारत में महिलाएं असमान वेतन की समस्या से जूझती रही हैं। पुरुष जिस काम के लिए 100 रुपए पाते हैं, महिलाओं को उस काम के लिए आधी रकम भी नहीं मिल पाती। ऐसे में यूपी सरकार ने इस दिशा में अभुतपूर्व कदम उठाया है।
Rs 200 crores budget announced for 'Mahila Samarthya Yojana' to boost women empowerment in State. We recently launched CM 'Abhyuday Yojana' for competitive exams. Now eligible students sitting for UPSC, NEET, banking, Railway or IIT-JEE will be given tablets: CM Yogi Adityanath
— ANI UP (@ANINewsUP) February 22, 2021
सलाहकार समिति मौजूदा हालात में पुरुषों की तुलना में महिलाओं को मिलने वाले पारिश्रमिक से लेकर अन्य सुविधाओं की समीक्षा करेगी, जिसके बाद अपनी सिफारिशे सरकार को सौंपेगी। इसमें इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि केवल वेतन ही नहीं, बल्कि पुरुष श्रमिकों को मिलने वाली अन्य तमाम सुविधाएं भी महिला श्रमिकों को मिलें।
समर्थ योजना के लिए 200 करोड़
योगी सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्थ योजना भी शुरू की है। इसके लिए बजट में 200 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है। महिलाओं और बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण योजना भी क्रियान्वित की जाएगी। इसके लिए बजट में 100 रुपए का प्रस्ताव किया गया है। पुष्टाहार कार्यक्रम के लिए 4094 करोड़ और राष्ट्रीय पोषण अभियान के लिए 415 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था की गई है।
सुरक्षा इंतजाम भी बेहतर होंगे
योगी सरकार ने यूपी में अपराधियों पर नकेल कसी है, लेकिन महिला विरोधी अपराध रोजाना सामने आते हैं। इन अपराधों पर भी पूरी तरह से नकेल कसने के लिए योगी सरकार कड़े कदम उठाने जा रही है। बजट में महिला शक्ति केंद्रों की स्थापना के लिए 32 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए गए हैं। प्रत्येक गांव और तहसील में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। प्रदेश के सभी थानों में 1535 महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। बजट पेश करते हुए योगी सरकार की ओर से प्रतिबद्धता जताई गई कि प्रदेश में प्रत्येक महिला सुरक्षित होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS