यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी निंदनीय, रिहाई के लिए PM-गृह मंत्री करें हस्तक्षेपः अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू की गिरफ्तारी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। तो वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी निंदनीय है। मैं पीएम और गृह मंत्रालय से इस मामले में रिहाई के लिए हस्तक्षेप करें।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय अल्लू की गिरफ्तारी को लेकर पीएमओ, अमित शाह और जेपी नड्डा से रिहाई की मांग की है।
सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि बिना किसी वजह के अजय अल्लू की गिरफ्तारी बहुत ही निंदनीय है। आम आदमी की आवाज उठाना अपराध नहीं है। ऐसे में मैं सरकार से मांग करता हूं कि यूपी कांग्रेस अध्यक्ष को तुरंत रिहा किया जाए।
जानकारी के लिए बता दें कि बीते जिलों यूपी में बस विवाद के दौरान आगरा में राजस्थान बॉर्डर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय डूबी वहां मौजूद थे जो सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS