US Aircraft Crashes: जापान में क्रैश हुआ अमेरिकी सेना का विमान, 6 लोग थे सवार, सभी लापता

US Aircraft Crashes: अमेरिकी सेना का विमान CV-22 ऑस्प्रे आज यानी 29 नवंबर को क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक इसमें 6 लोग सवार थे। हालांकि इसके पहले खबर थी कि विमान में 8 लोग सवार थे। लेकिन बाद में विमान नें 6 लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि विमान में सवार सभी लोगों का अभी पता नहीं चल पाया है। विमान के इंजन में आग लगने के बाद यह जापान के यकुशिमा द्वीप के पास समुद्र में गिरा। यकुशिमा द्वीप के पास विमान का मलबा भी मिला है। अमेरिकी सेना का विमान यकुशिमा एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था।
हादसे के बाद मौके पर भेजे गए दो हेलीकॉप्टर
जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि विमान पश्चिमी यामागुची प्रान्त में इवाकुनी बेस से देश के दक्षिण-पश्चिमी ओकिनावा क्षेत्र में कडेना बेस की ओर जा रहा था। तभी स्थानीय समयानुसार 02:40 बजे (भारतीय समय के मुताबिक, दोपहर 11:10) रडार से अचानक गायब हो गया। इसके पांच मिनट बाद ही कोस्ट गार्ड ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी दी। हादसे की जानकारी मिलते ही छह नावें और दो हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर भेजे गए हैं।
अमेरिकी नौसेना और जापानी सेना करती हैं इस्तेमाल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जापान में ऑस्प्रे की तैनाती को लेकर हमेशा बहस छिड़ी थी। ऑस्प्रे विमान को बोइंग (BA.N) और बेल हेलिकॉप्टर ने मिलकर बनाया है। यह (ऑस्प्रे) हेलीकॉप्टर और फिक्स्ड-विंग विमान की तरह उड़ान भर सकता है। अमेरिकी नौसेना और जापानी सेना दोनों इसका इस्तेमाल करती हैं। जापान में इसकी तैनाती का कुछ लोग विरोध भी करते हैं। विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि ऑस्प्रे के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। हालांकि अमेरिकी और जापानी सेना इससे इनकार करती है। उनका कहना है कि ऑस्प्रे बिल्कुल सुरक्षित उड़ान भरता है।
अगस्त में भी हुआ था दुर्घटना ग्रस्त
इससे पहले अगस्त में ऑस्प्रे स्थानीय सैनिकों के लिए एक सैन्य अभ्यास के दौरान उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस दौरान विमान में सवार 23 नौसैनिकों में से तीन अमेरिकी की मौत हो गई।
2017 में भी हुआ था क्रैश
2017 में भी ऑस्प्रे दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस वक्त तीन नौसैनिकों की मौत हो गई थी। दरअसल उस समय ऑस्प्रे ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी तट पर समुद्र में उतरने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान ऑस्प्रे एक जहाज के पिछले हिस्से से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
मेरिका और जापान सैन्य संधि
जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका और जापान के बीच सैन्य संधि है, संधि के तहत जापान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका बचाव करेगा। जापान में 54 हजार अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं। विमान के क्रैश की जांच के लिए जापान ने अमेरिकी सेना की मदद मांगी है।
ये भी पढ़ें:- Telangana Election 2023: तेलंगाना में किस पार्टी के कितने दागी उम्मीदवार लड़ने जा रहे चुनाव, संख्या देखकर चौंक जाएंगे आप
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS