लखनऊ : वजीरगंज कोर्ट में बड़ा बम धमाका, बार असोसिएशन के संयुक्त मंत्री को बनाया निशाना, कई वकील घायल

उत्तर प्रदेश के लखनऊ की एक कोर्ट में बड़ा बम धमाका हुआ है। ये धमाका वजीरगंज कोर्ट में हुआ है, जिसमें 2 वकील घायल हो गया है। कोर्ट परिसर से तीन जिंदा बम बरामद हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ की वजीरगंज रोट्र में बम धमाका हुआ है। हादसे में 2 वकीलों के घायल होने की खबर है। कोर्ट परिसर में एक बम फटा है, जबकि तीन जिंदा बम बरामद किए गए हैं।
Crude bomb hurled in a Lucknow court. Two lawyers injured. Three live crude bombs recovered.More details awaited. pic.twitter.com/iXvxNK9Tqb
— ANI UP (@ANINewsUP) February 13, 2020
कोर्ट में धमाका होने के बाद भगदड़ मच गई। वजीरगंज में सीजेएम कोर्ट में म किया गया है। हमले में बार असोसिएशन के कई सदस्य घायल हुए हैं। एक तरह के क्रूड बम धमाके में वकीलों पर हमला किया गया।
वजीरगंज कचेहरी के परिसर से तीन जिंदा बम जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि गुरुवार को सीजेएम के न्यायालय के अंदर एक वकील पर भी हमला किया गया था।
हमलावरों ने गोलियां भी चलाईं। हमलावरों ने संजीव लोधी नाम के एक वकील को निशाना बनाया। लोधी ने आरोप लगाया है कि 10 से अधिक युवकों ने उसके चैंबर को निशाना बनाया था। लोधी ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। फिलहाल, स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS