उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस जल्द करेगी ऐलान, हरीश रावत हो सकते हैं मुख्यमंत्री पद के दावेदार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस जल्द करेगी ऐलान, हरीश रावत हो सकते हैं मुख्यमंत्री पद के दावेदार
X
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2022 के शुरुआती महीनों में ही उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाकर युवा नेतृत्व और 60 प्लस सीटें जीतने के नारे के साथ अगले साल के विधानसभा चुनाव में उतरने के संकेत दिए हैं।

uttarakhand assembly election 2022 (उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022): उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के नेता तैयारियों में जुटे हैं। उत्तराखंड में कांग्रेस जल्द ही अपने मुख्यमंत्री पद के दावेदार का ऐलान कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरीश रावत को कांग्रेस मुख्यमंत्री पद के लिए अपना उम्‍मीदवार बना सकती है। बताया जा रहा है कि हरीश रावत को अभियान कमेटी का चेयरमैन भी बनाया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस हरीश रावत को मुख्यमंत्री उम्मीदवार के लिए मनाने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाने की तैयारी है। इनकी जगह ब्राह्मण चेहरा गणेश गोदियाल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2022 के शुरुआती महीनों में ही उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाकर युवा नेतृत्व और 60 प्लस सीटें जीतने के नारे के साथ अगले साल के विधानसभा चुनाव में उतरने के संकेत दिए हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस मुख्यमंत्री पद का उम्‍मीदवार बनाने को लेकर हरीश रावत और प्रीतम सिंह के बीच उलझी थी। लेकिन अब लगभग साफ हो गया है कि कांग्रेस हरीश रावत को मुख्यमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाएगी।

सूत्रों की मानें तो प्रीतम सिंह प्रदेश संगठन की कमान अपने करीबी युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी को देना चाहते हैं। भुवन कापड़ी ब्राह्मण समुदाय से भी आते हैं और मौजूदा समय में प्रदेश महामंत्री हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार हरीश रावत ब्राह्मण समाज से आने वाले पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर देखना चाहते हैं। जानकारी सामने आई है कि गोदियाल के नाम पर लगभग सहमति बन गई है।

Tags

Next Story