Uttarakhand Election 2022: घोषणा पत्र जारी होने के बाद सीएम धामी बोले- 'लव जिहाद' कानून को बनाएंगे सख्त

Uttarakhand Election 2022: घोषणा पत्र जारी होने के बाद सीएम धामी बोले- लव जिहाद कानून को बनाएंगे सख्त
X
मेनिफेस्टो के ऐलान के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि आज हमने राज्य चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र लॉन्च किया है। हम लव जिहाद के कानून में संशोधन कर इसे सख्त बनाएंगे।

उत्तराखंड (Uttarakhand) में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस मेनिफेस्टो के ऐलान के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि आज हमने राज्य चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र लॉन्च किया है। हम लव जिहाद के कानून में संशोधन कर इसे सख्त बनाएंगे। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी के घोषणापत्र को कॉपी बताया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र को दृष्टि पत्र कहा है। जिसमें बीजेपी ने किसानों, महिलाओं से लेकर लव जिहाद के खिलाफ कानून को कड़ा करने के वादे किए हैं। उन्होंने कहा कि आज हमने राज्य चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र लॉन्च किया है। हम गरीबों को एक साल में 3 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देंगे। पहाड़ी इलाकों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन होगी।

आगे कहा कि हम लव जिहाद के कानून में संशोधन कर इसे सख्त बनाएंगे। जिसमें 10 साल के कठोर कारावास का प्रावधान भी शामिल है। हम युवाओं को 50,000 सरकारी नौकरियां देंगे। यह दृष्टि पत्र राज्य को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने का एक विजन है। पर्वतीय जिलों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को 40,000 का मातृत्व अनुदान, वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धा पेंशन दिया जाएगा। दृष्टि पत्र के माध्यम से संकल्प पत्र में हमने महिला, युवा, रोज़गार, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन सभी को शामिल किया है। राज्य में 3 एलपीजी सिलेंडर हम लोगों को नि:शुल्क उपलब्ध कराएंगे। वहीं बीजेपी के घोषणा पत्र को कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो की नकल बताया है।

Tags

Next Story