Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट के नए मंत्री वैष्णव-अनुराग समेत इन मंत्रियों ने संभाला नए मंत्रालय का चार्ज, देखें लिस्ट

मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार बीते बुधवार को हो चुका है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद देर रात मंत्रियों को उनके पोर्टफोलियो अलॉट कर दिए गए हैं। जिसके बाद आज से मोदी कैबिनेट के नए मंत्रियों ने अपना कार्यभार संभालना शुरु कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज सबसे पहले नए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने मंत्रालय का कामकाज संभाला है। इनके पास आईटी मंत्रालय भी है। वहीं प्रमोशन पाने वाले अनुराग ठाकुर ने भी आज सुबह सूचना-प्रसारण मंत्रालय का चार्ज संभाल लिया है। चार्ज संभालने के बाद अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है और जो विश्वास व्यक्त किया है उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा।
इन मंत्रियों ने भी संभाला चार्ज
* डॉ. भारती प्रवीण पवार ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
* दर्शन विक्रम जरदोश ने रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला।
* मनसुख मंडाविया ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
* केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि
हमारी बहुत अच्छी टीम रही, हमने भारत को एक महान खेल राष्ट्र बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया। ज़िम्मेदारी बदली हैं, मैं कानून और न्याय मंत्रालय में जा रहा हूं परन्तु खेल मंत्रालय में प्रयास जारी रहेंगे। हम हमेशा साथ काम करते रहेंगे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अश्विनी से पहले पीयूष गोयल केंद्रीय रेलमंत्री थे और प्रकाश जावड़ेकर के पास सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय था। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सभी नए मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।
बता दें कि बीते बुधवार को (7 जुलाई) को मोदी सरकार 2 में पहली बार कैबिनेट विस्तार हुआ है। जिसमें कल 43 नए सदस्यों को शामिल किया है। इनमें 15 कैबिनेट मंत्री बने हैं तो वहीं 28 को राज्यमंत्री बनाया गया है। इसके बाद मोदी कैबिनेट में अब कुल मंत्रियों की संख्या 77 हो गई है। नियम के अनुसार, कैबिनेट में 81 मंत्री हो सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS