उत्तर प्रदेश: मऊ की बेटी बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2020 विनर, AFFT में चल रही पढ़ाई

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की बेटी ने मिस इंडिया यूनिवर्स 2020 का खिताब जीतकर प्रदेश के साथ पूरे देश का नाम रौशन किया है। वैष्णवी सिंह की पढ़ाई चल रही है और इस बीच उनका मिस इंडिया यूनिवर्स बनने का सपना पूरा होना। उनकी इस जीत से उनके घर पर लोगों की भीड़ उमड़ गई है।
वैष्णवी सिंह मऊ जिले की रहने वाली है। कोरोना महामारी के बीच लुधियाना-पंजाब में इंपीरियल ग्लिट़ज द्वारा मिस इंडिया यूनिवर्स 2020 का आयोजन किया गया था। जिसमें वैष्णवी सिंह ने हिस्सा लिया और अपनी मेहनत के रंग को मिस इंडिया यूनिवर्स 2020 के खिताब के रूप में उतारा है।
पढ़ाई के साथ मॉडलिंग की भी चल रही थी तैयारी- पिता एच.एन. सिंह पटेल
वैष्णवी सिंह के पिता ने बताया कि वे पढ़ाई में कापी मेहनती है। अपनी पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी काफी मन लगा कर काम करती है। उसे बचपन से ही मॉडलिंग करने का शौक था। जिसके चलते उन्होंने मिस इंडिया के लिए तैयारियां शुरू की थीं।
वैष्णवी की मेहनत ने उसे मिस इंडिया यूनिवर्स 2020 का विनर बना दिया। यह जीत जिले, प्रदेश और देशभर के लिए फक्र की बात है। पिता डाॅक्टर एच.एन. सिंह पटेल ने कहा कि बेटी वैष्णवी सिंह को मिस इंडिया यूनिवर्स में मुकाम हासिल करते देख काफी खुश है।
बीएससी की छात्रा है वैष्णवी सिंह
उन्होंने कहा कि अब वह आगे की तैयारियों में जुट गई हैं। उम्मीद है कि उनकी मेहनत अब विश्व स्तर पर देश का नाम रौशन करता नजर आएगा। बता दें मिस इंडिया यूनिवर्स 2020 पर फतेह करने वाली वैष्णवी सिंह (20) की पढ़ाई फिल्म सिटी नाेएडा में स्थित AFFT में चल रही है।
वह बीएससी की द्वितीय वर्ष की छात्रा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS