वंदे भारत एक्सप्रेस का दूसरा ट्रायल सफल, चार घंटे में दिल्ली से कानपुर पहुंची ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस का दूसरा ट्रायल सफल, चार घंटे में दिल्ली से कानपुर पहुंची ट्रेन
X
भारत में निर्मित देश की पहली सेमी- हाईस्पीड इंटरसिटी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का गुरूवार को दूसरा ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया गया। ट्रेन का ट्रायल दिल्ली रेलवे स्टेशन से कानपुर सेंट्रल के बीच हुआ। इसके लिए ट्रेन सुबह छह बजे दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन हॉट केस, फ्रीजर और अन्य सुविधाओं से सुसज्जित है।

भारत में निर्मित देश की पहली सेमी- हाईस्पीड इंटरसिटी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का गुरूवार को दूसरा ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया गया। ट्रेन का ट्रायल दिल्ली रेलवे स्टेशन से कानपुर सेंट्रल के बीच हुआ। इसके लिए ट्रेन सुबह छह बजे दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना हुई और सुबह 10.20 बजे कानपुर सेट्रल पहुंची। ट्रेन हॉट केस, फ्रीजर और अन्य सुविधाओं से सुसज्जित है।

क्या है खासियत

वंदे भारत एक्सप्रेस की गति 130 किमी प्रतिघंटा है। फिलहाल यह दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई जा रही है जो कि मात्र 8 घंटे में सफर तय करती है। वंदे भारत की सफलता को देकते हुए इसे कई नई जगहों पर भी चलाने की मांग हो रही है।

इस खास ट्रेन को एयरो डायनामिक्स के हिसाब से डिजाइन किया गया है। ट्रेन में सभी ऑटोमेटिक दरवाजे लगे हैं। बड़ी-बड़ी खिड़किया और शीशे लगे हैं। इसके अलावा दिव्यांगों के लिए खास तरीके टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। यही नहीं इसके अंदर की कुर्सियां भी खास तरीके से डिजाइन की गई हैं जिन्हें सभी दिशाओं की ओर मोड़ा जा सकता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story