Coronavirus : कनिका कपूर की पार्टी में शामिल थे वसुंधरा राजे और कांग्रेस नेता, अब सभी पहुंचे आइसोलेशन में

Coronavirus : कनिका कपूर की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद देश में हड़कंप मच गया। हड़कंप इस वजह से नहीं क्योंकि वो एक बहुत बड़ी सेलिब्रिटी है बल्कि इस वजह से क्योंकि कनिका कपूर लंदन से लौट कर भारत में कई पार्टियां अटेंड कर चुकी है, और इस दौरान उनके सम्पर्क में कई लोग आए हैं। कनिका कपूर के बच्चे लंदन में रहते हैं और कनिका कपूर वहीं से लौटकर स्वदेश आई थी।
कनिका कपूर ने बताया कि उनकी एयरपोर्ट पर जांच भी की गई थी, बावजूद इसके कुछ दिनों बाद उन्हें लगातार फीवर रहा। कनिका कपूर ने कोरोना वायरस की जांच करवाई, इस रिपोर्ट में कनिका कपूर कोरोना वायरस पॉजिटिव आई हैं। कोरोना पॉजिटिव सिंगर कनिका कपूर लंदन से लौटकर कई बड़ी पार्टियों में शिरकत कर चुकी है, इस पार्टी में देश के बड़े बड़े नेता भी शामिल रहे थे।
कांग्रेस नेता जितिन भी कनिका की पार्टी में थे मौजूद
कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद (Jitin Prasada) ने भी उस पार्टी में शिरकत की थी, जिसे सिंगर कनिका कपूर ने आयोजित किया था। कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव की खबर आने के बाद जितिन प्रसाद ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रख लिया है।
Congress leader Jitin Prasada has put himself under self quarantine, as he was present in the party attended by singer Kanika Kapoor who has tested positive for #Coronavirus. (File pic) pic.twitter.com/ddNOz3sKl2
— ANI (@ANI) March 20, 2020
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी आइसोलेशन में
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी सेल्फ आइसोलेशन में है, क्योंकि उन्होंने भी उस पार्टी में शिरकत की थी जिसे कनिका कपूर ने आयोजित की थी। पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे दुष्यंत भी पार्टी में पहुंचे थे और कनिका के सम्पर्क में आए थे। इसके बाद दुष्यंत भी सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं। आपको बता दें कि कनिका कपूर ने लखनऊ स्थित अपने अपार्टमेंट में ही इस पार्टी को आयोजित किया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS