देश में 83 तेजस विमान के मैन्युफैक्चरिंग से 50 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार: राजनाथ सिंह

देश में 83 तेजस विमान के मैन्युफैक्चरिंग से 50 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार: राजनाथ सिंह
X
हमने एचएएल को 83 स्वदेशी तेजस एयरक्राफ्ट के लिए ऑर्डर दिया है। ये भारत में बनेंगे। इसमें MSMEs और छोटी लगभग 500 कंपनियां काम करेंगी। इससे 50,000 से भी ज्यादा लोगों को रोज़गार मिलेगा।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को बेंगलुरु में 'वैटरन डे' पर पूर्व सैनिकों को संबोधित किया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति पर अन्नदाताओं का सम्मान किया जाता है।

यानी 14 जनवरी जय जवान और जय किसान दोनों के प्रति एक सम्मान व्यक्त करने का दिन है। भले ही इस समय आप लोग सीमा पर न हों, भारत में आपकी बहुत बड़ी भूमिका है। समाज आपसे प्रेरणा लेता है। आपके अनुभव का लाभ इस देश को मिल सकता है।

हमने एचएएल को 83 स्वदेशी तेजस एयरक्राफ्ट के लिए ऑर्डर दिया है। ये भारत में बनेंगे। इसमें MSMEs और छोटी लगभग 500 कंपनियां काम करेंगी। इससे 50,000 से भी ज्यादा लोगों को रोज़गार मिलेगा।

मेरी हमेशा से कोशिश रहती है कि देश के पूर्व सैनिकों के लिए मैं हमेशा कुछ न कुछ करूं। हालांकि, आप लोगों के द्वारा किए गए सेवाओं की कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती है, पर सरकार की हमेशा कोशिश रहती है कि वह आप के और आपके परिवार के सम्मान और देखभाल में जितना हो सके वह करें।

जानकारी के लिए आपको बता दें हर साल 14 जनवरी को पूर्व सैनिक दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को साल 2017 से हर साल मनाया जा रहा है। हर साल 14 जनवरी को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाने की वजह यह है कि इसी दिन भारतीय सशस्त्र बल के पहले कमांडर इन चीफ फील्ड मार्शल केएम करियप्पा सेवानिवृत्त हुए थे।

Tags

Next Story