Breaking: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव पाए गए, एक सप्ताह के लिए पृथकवास में

Breaking: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव पाए गए, एक सप्ताह के लिए पृथकवास में
X
उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके कार्यालय ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी है।

देश में कोरोना और ओमिक्रॉन वेरिएंट के नए मामले हर दिन रिकॉर्ड से बढ़ते हुए मिल रहे हैं। इसी बीच उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। भारत के उपराष्ट्रपति नाम के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर रिपोर्ट की जानकारी साझा की है। ट्वीट कर लिखा है कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु आज कोविड टेस्ट रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए। वे आजकल हैदराबाद में हैं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्होंने स्वयं को एक सप्ताह के लिए अलग आइसोलेट रखने का निर्णय किया है।



बता दें कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू आज की कोविड जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए। वह इस समय हैदराबाद में हैं। उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एक हफ्ते के लिए खुद को आइसोलेट करने का फैसला किया है। वहीं रविवार को पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 3,33,533 नए मामले दर्ज हुए। जबकि इसमें से 2,59,168 मरीज ठीक हो गए। जबकि 525 मरीजों की संक्रमण की वजह से मौत भी हो गई।

Tags

Next Story