तमिलनाडु में उपराष्ट्रपति ने दिवंगत करुणानिधि की 16 फुट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण, CM स्टालिन ने कही ये बात

देश के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (M. Venkaiah Naidu) ने शनिवार को द्रविड़ नेता और तमिलनाडु (TamilNadu) के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके दिवंगत नेता एम. करुणानिधि (M. Karunanidhi) की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान करुणानिधि के बेटे और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (M.K. Stalin) भी मौजूद रहे। प्रतिमा ओमानदुरार एस्टेट में स्थित मल्टी सुपर स्पेशियलिटी सरकारी अस्पताल (Multi Super Specialty Government Hospital,) के परिसर में स्थापित की गई है।
यह प्रतिमा पुरानी प्रतिमा से करीब 100 मीटर की दूरी पर बनाई गई है, जिसे 35 साल पहले अन्नाद्रमुक के संस्थापक एम.जी. रामचंद्रन (M.G. Ramachandran) की मृत्यु के बाद इसे ध्वस्त कर दिया गया था। 16 फीट ऊंची इस कांस्य प्रतिमा को 14 फीट ऊंचे चबूतरे पर स्थापित किया गया है। औपचारिक अनावरण के बाद उपराष्ट्रपति नायडू, मुख्यमंत्री स्टालिन और नेताओं ने प्रतिमा के पास रखी करुणानिधि की तस्वीर पर फूल चढ़ाए।
तमिलनाडु: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने चेन्नई में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कलैगनार एम.करुणानिधि की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन मौजूद रहे। pic.twitter.com/UBxqLOvwao
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2022
स्टालिन ने इस अवसर पर कहा कि पेरियार कलैगनार की एक मूर्ति स्थापित करना चाहते थे, लेकिन पेरियार की मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि उसके बाद पेरियार की पत्नी मणिम्मई ने इस दिशा में पहल की और द्रविड़ कड़गम के साथ मिलकर अन्ना सलाई की प्रतिमा की स्थापना की। स्टालिन ने शुक्रवार को द्रमुक कार्यकर्ताओं से कहा था, ''एमजीआर की मौत के बाद राजनीतिक बदले की भावना से कुछ लोगों ने प्रतिमा को गिरा दिया था।
हमारे यहां अलग-अलग राजनीतिक पार्टियां अलग-अलग राज्यों में शासन कर रही हैं। हम सब को लोगों के भले के लिए एक साथ काम करना चाहिए। अगर राज्य का विकास होगा तो देश का विकास होगा। राज्यों के विकास के बिना देश का विकास कभी नहीं हो सकता: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू https://t.co/XgER1XoGzD pic.twitter.com/VffdWSD7z2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2022
मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन (M.K. Stalin) ने पिता की प्रतिमा के अनावरण पर खुशी व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कार्यकर्ताओं को अनावरण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। स्टालिन ने कार्यकर्ताओं को लिखे पत्र में कहा, "पांच बार के मुख्यमंत्री करुणानिधि ने देश के लिए कई योजनाएं विकसित की हैं। राज्य को विकास के पथ पर खड़ा किया और इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS