भारत का पहला सोशल मीडिया ऐप एलिमेंट्स हुआ लॉन्च, ये खास सुविधाएं मिलेंगी

भारत का पहला सोशल मीडिया ऐप एलिमेंट्स हुआ लॉन्च, ये खास सुविधाएं मिलेंगी
X
आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भारत का पहला सोशल मीडिया एप 'एलीमेंट्स' शुरू हो गया है, जिसे उपराष्ट्रति वेंकैया नायडू ने लांच किया। नई दिल्ली में उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत के पहले सोशल मीडिया एप के रूप में मोबाइल एप 'एलीमेंट्स' लॉन्च किया।

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भारत का पहला सोशल मीडिया एप 'एलीमेंट्स' शुरू हो गया है, जिसे उपराष्ट्रति वेंकैया नायडू ने लांच किया। नई दिल्ली में उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत के पहले सोशल मीडिया एप के रूप में मोबाइल एप 'एलीमेंट्स' लॉन्च किया। एम वेंकैया नायडू ने कहा कि 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।

नायडू ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए आह्वान करने का उद्देश्य 'संरक्षणवाद या अलगाववाद' को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि विकास की एक व्यवहारिक रणनीति अपनाना है, जिससे देश अपनी निहित क्षमताओं को पहचान कर उनका लाभ उठा सके। मोबाइल ऐप 'एलिमेंट्स' के शुरू होने पर नायडू ने कहा कि 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान का उद्देश्य आधारभूत ढांचे, आधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल, मानव संसाधनों को समृद्ध बनाकर तथा मजबूत आपूर्ति श्रृंखला तैयार कर देश की आर्थिक क्षमताओं को नई ऊर्जा देना भी है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को की गई 'आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज' की घोषणा को बेहद उपयुक्त करार देते हुए कहा कि यह भारतीय आईटी विशेषज्ञों को जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने वाले विभिन्न ऐप तैयार करने के लिये प्रोत्साहित करेगी।

एक हजार से ज्यादा आईटी विशेषज्ञ

उपराष्ट्रपति नायडू ने जानकारी दी कि एक हजार से ज्यादा आईटी विशेषज्ञों ने मिलकर यह 'एलीमेंट्स' एप तैयार किया है, जो आईटी विशेषज्ञ 'आर्ट ऑफ लीविंग' के स्वयंसेवक भी हैं। ऐप के इस डिजिलट लॉन्च में आर्ट ऑफ लीविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर भी शामिल हुए।

भारत में ही रहेगा डेटा

लॉन्च कार्यक्रम के यू-ट्यूब लिंक पर ऐप विकसित करने वालों ने कहा कि एलिमेंट्स पर लोग वैश्विक रूप से जुड़ सकते हैं। स्थानीय स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। उपभोक्ताओं का डेटा भारत में ही रहेगा और उपभोक्ता की सहमति के बिना इसे किसी तीसरे पक्ष से साझा नहीं किया जाएगा। इसमें मुफ्त ऑडियो-वीडियो कॉल के साथ ही निजी चैट की सुविधा भी है।

चीनी मोबाइल एप अलविदा

भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर हाल ही में टिक-टॉक समेत 59 चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाया है। इस दौरान टिक-टॉक के विकल्प के रूप में कई भारतीय एप सामने आए हैं, जिनको लोगों ने बहुत पसंद किया है। उन्हीं मोबाइल एप के रूप में रविवार को पहला सोशल मीडिया एप की शुरूआत की गई। एलाइमेंट्स एप के यूजर्स का डाटा देश में ही सुरक्षित रहेगा और यूजर्स की स्पष्ट सहमति के बिना किसी तीसरी पार्टी को नहीं दिया जाएगा। यह एप आठ से अधिक भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।

Tags

Next Story