Video: शादी से मना करने पर लड़की को चलती ट्रेन के आगे फेंका, वीडियो वायरल

Video: शादी से मना करने पर लड़की को चलती ट्रेन के आगे फेंका, वीडियो वायरल
X
मुंबई के खार रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। जिसमें चलती ट्रेन के आगे एक युवती को धक्का देने की कोशिश की गई।

देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक लड़की को सिर्फ शादी से इनकार करने पर चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया। फिलहाल, मौके पर रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के खार रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन के आगे एक युवती को धक्का देने की कोशिश की गई। लड़की ने शादी से मना कर दिया था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक शख्स लड़की को घसीटते हुए चलती ट्रेन के आगे लेकर आ रहा है और उसे चलती ट्रेन के आगे फेंकने की कोशिश करता है।


इस दौरान घटना स्थल पर मौजूद रेलवे पुलिस पहुंची और पूरे मामले को संभाला। बांद्रा जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की की हालत ठीक है। वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई है।

Tags

Next Story