Video: पंजाब में अकाली और कांग्रसियों में झड़प, चलें ईंट पत्थर और हुई कई राउंड फायरिंग

पंजाब के जलालाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अकाली दल व कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान कई राउंड फायरिंग हुई है। इस पत्थरबाजी के दौरान कई लोग घायल हो गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के जलालाबाद में अकाली दल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आपसी भिड़ंत होने की वजह से काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि शहरी चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर विवाद हुआ था।
#WATCH | Shiromani Akali Dal (SAD) president Sukhbir Singh Badal's vehicle attacked in Jalalabad, Punjab.
— ANI (@ANI) February 2, 2021
(Note: Strong language) pic.twitter.com/kH9HWL9ZPg
जलालाबाद में हुई झड़प के दौरान सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इस दौरान जबरदस्त झड़प और फायरिंग हुई। इसमें कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर हमले के बाद तनाव बढ़ गया।
आरोप है कि शहरी काउंसिल चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नामांकन जारी है। जिसके लिए नामांकन पत्र भरने के लिए रिटर्निंग सेंटर पर काफिला जा रहा था। इसी दौरान पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्होंने रोक लिया। बीच रास्ते में ही अकाली और कांग्रेसी आपस में भीड़ गए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS