Vidoe Viral : महिला दिवस के मौके पर घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंची ये महिला MLA, नहीं मिली एंट्री

Vidoe Viral : महिला दिवस के मौके पर घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंची ये महिला MLA, नहीं मिली एंट्री
X
वीडियो में दिखाई दे रहीं महिला विधायक का नाम अंबा प्रसाद है, जो कांग्रेस पार्टी से विधायक हैं। आज सोमवार को घोड़ा पर सवार होकर महिला विधायक अंबा प्रसाद विधानसभा पहुंचीं।

आपने अक्सर महिलाओं को घोड़ों की सवारी करते देखा होगा। ऐसे कई किस्से भी सुने होंगे और वो काफी वायरल भी हुए होंगे। ऐसा ही एक ताजा मामला झारखंड विधानसभा से सामने आया है जहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक महिला विधायक घोड़े पर सवाल होकर सदन पहुंचीं।


वीडियो में दिखाई दे रहीं महिला विधायक का नाम अंबा प्रसाद है, जो कांग्रेस पार्टी से विधायक हैं। आज सोमवार को घोड़ा पर सवार होकर महिला विधायक अंबा प्रसाद विधानसभा पहुंचीं। विधानसभा के मुख्य गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं दी।

जानकारी के लिए बता दें कि महिला दिवस के अवसर पर घोड़ा पर सवार होकर अंबा विधानसभा पहुंची थीं। महिलाओं के शक्ति को दर्शाना चाहती थी। अंबा प्रसाद बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक हैं। उन्हें तोहफे में भारतीय नस्ल का घोड़ा मिला है। आठ मार्च को झारखण्ड विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं। इसके बाद उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Tags

Next Story