संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाई सफलता, सलाहकार समिति में चुनी गईं भारतीय राजनयिक विदिशा मैत्रा

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाई सफलता, सलाहकार समिति में चुनी गईं भारतीय राजनयिक विदिशा मैत्रा
X
संयुक्त राष्ट्र में भारत को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी मिल रही संयुक्त राष्ट्र की सलाहकार समिति में भारतीय राजनयिक को सदस्य के रूप में चुना गया है। बता दें कि चुनी गई भारतीय राजनयिक का नाम विदिशा मित्रा है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी मिल रही संयुक्त राष्ट्र की सलाहकार समिति में भारतीय राजनयिक को सदस्य के रूप में चुना गया है। बता दें कि चुनी गई भारतीय राजनयिक का नाम विदिशा मित्रा है और उन्हें प्रशासनिक और बजट संबंधी प्रश्न पर सदस्य के रूप में चुना गया है।

मिले 126 वोट

जानकारी मिल रही है कि एशिया-प्रशांत राष्ट्रों के समूह में दो उम्मीदवारों को नामित किया गया था। इसमें से इराक के अली मोहम्मद फइक अल-दबग को 64 मत मिले, जबकि विदिशा मैत्रा ने 126 वोटों के साथ ये बड़ी सफलता पाई है। बता दें कि उनका तीन साल का कार्यकाल एक जनवरी 2021 से शुरू होगा।

भारत भी दो साल के लिए अस्थाई सदस्य

बता दें कि इससे पहले भारत को भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्य के रूप में चुना जा चुका है। भारत भी संयुक्त राष्ट्र में अपने कार्यकाल की शुरूआत जनवरी 2021 से करेगा। विदिशा मैत्रा के संयुक्त राष्ट्र में चुने जाने पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि राजदूत टीएस तिरूमूर्ति ने अपनी खुशी जाहिर की है। साथ ही भारत का समर्थन करने और उसके उम्मीदवार पर विश्वास जताने के लिए शुक्रिया भी अदा किया है।

Tags

Next Story