Vigyan Bhavan: 'कांग्रेस के शासन में देश को हो गया था पॉलिसी पैरालिसिस', शाह बोले- पीएम मोदी ने बचाया

Vigyan Bhavan: कांग्रेस के शासन में देश को हो गया था पॉलिसी पैरालिसिस, शाह बोले- पीएम मोदी ने बचाया
X
Vigyan Bhavan: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को PHDCCI के 118वें वार्षिक सत्र कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर तारीफ की। वहीं, कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पढ़िए पूरी खबर...

118th Annual Session of PHDCCI: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज यानी की शुक्रवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में PHDCCI के 118वें वार्षिक सत्र 2023 में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा, जी20, चंद्रयान-3 की सफलता, मिशन आदित्य एल-1 और महिला आरक्षण विधेयक का पारित होना, इन सभी घटनाओं ने देश को नई ऊर्जा से भर दिया है। देश 75 साल का सफर पूरा कर चुका है। पिछले 75 वर्षों में हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि देश लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में सफल रहा है। वहीं, शाह ने कांग्रेस शासन को भी याद करके तीखा हमला बोला।

सबसे ज्यादा डॉक्टर, इंजीनियर भी हमारे देश में: गृहमंत्री

गृहमंत्री ने कहा कि अब यह 25 साल संकल्प लेने का और संकल्प को सिद्धि में बदलने का समय है। हम ऐसा देश चाहते हैं, जिसका स्वप्न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें दिखाया है। उन्होंने कहा, जब देश आजादी की शताब्दी मना रहा हो तब ऐसा कोई क्षेत्र न हो जहां भारत नंबर 1 न हो, क्योंकि दुनिया में सबसे ज्यादा युवा भारत हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा, सबसे ज्यादा आबादी वाला देश हमारा है, सबसे ज्यादा डॉक्टर, इंजीनियर भी हमारे देश में हैं। उन्होंने आगे कहा मैं राइजिंग इंडिया थीम चुनने के लिए टीम को बधाई देता हूं। यही समय है, सही समय है।

मेक इन इंडिया उत्पादन के क्षेत्र में हम ड्रीम डेस्टिनेशन बने हुए हैं

गृहमंत्री ने कहा, मैंने 2004 से 2014 तक भारत सरकार की सभी नीतियों का अध्य्यन किया। इस देश को पॉलिसी पैरालिसिस हो गया था, लेकिन PM मोदी ने कई नीतियां बनाई। मेक इन इंडिया जिसका मजाक उड़ाया जाता था, लेकिन आज पूरे विश्व भर में उत्पादन के क्षेत्र में हम ड्रीम डेस्टिनेशन बने हुए हैं। उन्होंने आगे कहा, अगले 10 वर्षों में, भारत दुनिया भर के छात्रों के लिए सबसे अच्छा गंतव्य होगा।

ये भी पढ़ें:- PM Modi की देशभर के लोगों से अपील, गांधी जयंती से पहले स्वच्छता अभियान का बनें हिस्सा

Tags

Next Story